दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, टी—20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा

जयपुर। श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी 20 सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 3—0 से क्लीन स्वीप कर​ दिया है। साउथ अफ्रीका ने तीसरी और आखिरी मैच 10 विकेट से जीता है। क्विंटन डी कॉक और रीजा हेंड्रिक्स ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और नाबाद अर्द्धशतक बनाते हुए टीम को 10 वि​केट से जीता दिला दी।
इससे पहले श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका 121 रनों का लक्ष्य दिया । लक्ष्य का पीछा करते हुए डी कॉक ने 59 और हेंड्रिक्स ने 56 रन बनाकर 14.4 ओवर में मैच जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज ब्योर्न फोर्टुइन और कैगिसो रबाडा ने मेजबान टीम के लिए दो दो विकेट झटके और श्रीलंका को 120-8 पर ही रोक दिया।

डी कॉक और हेंड्रिक्स की यह साझेदारी दक्षिण अफ्रीका की किसी भी विकेट के लिए 121 रनों की सर्वोच्च टी 20 साझेदारी थी। बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज डी कॉक, 58 रन बनाए, ने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक बनाया। हेंड्रिक्स ने अपना सातवां टी20 अर्धशतक दर्ज किया और 42 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया।

इससे पहले रबाडा ने अपनी गति से शीर्ष क्रम को झकझोर कर रख दिया। रवाडा ने अविष्का फर्नांडो को 12 रन पर आउट किया और भानुका राजपक्षे को पांच रन पर बोल्ड किया। फोर्टुइन को दो महत्वपूर्ण विकेट मिले, जिसमें धनंजय डी सिल्वा और वानिन्दु हसरंगा शामिल थे। सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा ने कप्तान और बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज के हाथों आउट होने से पहले 39 रन बनाए। नौवें नंबर की चमिका करुणारत्ने ने 19 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर श्रीलंका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।