जयपुर। पिछले दो आईपीएल में लगातार खराब प्रदर्शन करने वाली टीम सनराइज हैदराबाद ने एक बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया के तेजतर्रार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने अलविदा कह दिया है।
कल हैदाबाद और राजस्थान रॉयल्य के बीच खेले गये आइपीएल मैच के दौरान डेविड वार्नर प्लेइंग इलेवन में नहीं चुने गये। इसके बाद वार्नर ने होटल में ही रूकने का फैसला किया। इस आइपीएल के दूसरे चरण में डेविड वार्नर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं इसलिए टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बहार कर दिया। डेविड वार्नर ने चरण 2 के पहले दो मैचों में 0 (DC) और 2 (PBKS) बनाए।
बता दें कि डेविड वार्नर ने कप्तानी के साथ हैदाबाद टीम के साथ जुड़े थे। टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें कप्तानी से भी हटा दिया गया और केन विलियम्सन को कप्तान चुना गया। इनसाइडस्पोर्ट.को के पास उपलब्ध जानकारी के मुताबिक- पार्टियों के बीच तय हो गया है कि
वॉर्नर इस सीजन में अब और नहीं खेलेंगे। सूत्रों के मुताबिक एसआरएच और डेविड वार्नर का लंबे समय से चल रहा जुड़ाव समाप्त हो गया है ।
सूत्र ने घोषणा की। “ताजा नीलामी अगले सत्र में आयोजित की जाएगी। सभी टीमें नए सिरे से शुरुआत करेंगी। SRH ने पिछले दो सीज़न में खराब प्रदर्शन किया है तो क्या हम एक नई शुरुआत के लायक नहीं हैं? वार्नर और SRH के बीच बहुत अच्छा जुड़ाव था लेकिन यह एक नई शुरुआत करने का समय होगा” उन्होंने कहा, 'हमारे यहां काफी युवा खिलाड़ी हैं। इस मैच के लिए, हमने टीम में कुछ बदलाव करने का फैसला किया, लेकिन कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए जो 18 का हिस्सा नहीं हैं।