संवाददाता मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान
टू स्टार इलेवन जीता फाइनल
पाली क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-19 तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता पाली के बांगड़ स्टेडियम में खेली गई।
रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच 2 स्टार इलेवन वर्सेस गोडवाड इलेवन बाली के बीच खेला गया । टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टू स्टार क्लब ने 20 ओवर में 157 रन बनाए। जवाब में गोडवाड इलेवन 19.1 ओवर में 131 रन पर ऑल आउट हो गई।
इस तरह 2 स्टार ने फाइनल मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा पाया। निर्णायक मैच में शैलेंद्र सिंह एव केसर सिंह अंपायर की भूमिका निभाई। मुख्यातिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी लहरी दास वैष्णव ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देते हुए हौसला अफजाई की। प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव धर्मवीर शेखावत कोषाध्यक्ष रवि प्रकाश , एसोसिएशन के असलम भाई भवानी सिंह खिमेश बिदावत, सहित एसओसीएल के पदाधिकारी मौजूद रहे।