जयपुर। भारत के लिए अंडर 19 वर्ल्डकप जिताने वाले एक क्रिकेटर ने मात्र 28 साल की उम्र में ही भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। और इस क्रिकेटर ने अपनी कप्तानी में भारत को 2012 का अंडर -19 विश्व जिताया था। इनका नाम है— उन्मुक्त चंद। उन्मुक्त चंद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "बीसीसीआई को अलविदा कहने और दुनिया भर में बेहतर अवसरों की तलाश करने" का फैसला किया है। .
याद दिला दें कि अंडर -19 विश्वकप 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में नाबाद 111 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था। उन्मुक्त चंद को इंटरनेशल क्रिकेट में मौका मिला लेकिन वे इसे भुना नहीं पाये। उन्होंने कहा कि मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व नेशनल लेवल पर नहीं कर पाया ये विचार मुझे झझकोर देता है। उनहोंने लिखा कि "मुझे नहीं पता कि मुझे कैसा महसूस करना चाहिए क्योंकि ईमानदारी से मैं अभी भी इसका पता लगा रहा हूं,"
"व्यक्तिगत रूप से भारत में मेरी क्रिकेट यात्रा में कुछ शानदार क्षण रहे हैं। भारत के लिए अंडर -19 विश्व कप जीतना मेरे जीवन के सबसे बड़े क्षणों में से एक है। एक कप्तान के रूप में कप को उठाना और लाना एक विशेष एहसास था। मैं उस भावना को कभी नहीं भूल सकता। साथ ही, कई मौकों पर भारत ए का नेतृत्व करना और विभिन्न द्विपक्षीय और त्रिकोणीय श्रृंखला जीतना हमेशा मेरी बेहतरीन यादों में रहेगा।
चंद ने 67 प्रथम श्रेणी मैच खेले, जिसमें उन्होंने 31.57 की औसत से 3379 रन बनाए। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने 120 आउटिंग में 41.33 की औसत से 4505 रन बनाए। टी20 में उन्होंने 77 मैचों में 22.35 के औसत और 116.09 के स्ट्राइक रेट से 1565 रन बनाए।