जयपुर। आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व के क्वालीफाई मैच आज से शुरू हो चुके हैं। और भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के साथ 24 अक्टूबर को खेलेगा। इस विश्वकप को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना भारतीय से कहा है कि 'डू इट फॉर विराट कोहली' । सुरैश रैना ने कहा कि विराट कोहली विश्व कप जीतकर अपनी टी20 कप्तानी से पर्दा उठाने के हकदार हैं। कोहली विश्व कप के बाद टी20 कप्तानी छोड़ देंगे और रैना ने कहा वे इस विश्वकप को विराट कोहली के लिए जीते और उन्हें अच्छी विदाई दें।
रैना ने आईसीसी के लिए एक कॉलम में लिखा, "कप्तान के रूप में यह संभवत: इस टूर्नामेंट में उनका आखिरी मौका होगा, इसलिए उनके लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम सभी को विश्वास दिलाएं कि हम ऐसा कर सकते हैं ।" रैना ने लिखा कि "भारत के प्रशंसक इस कारण से ICC पुरुष T20 विश्व कप 2021 के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकते। हमारे पास खिलाड़ी हैं, हमारे पास गति है - हमें बस वहां जाने और अभी अमल करने की जरूरत है।" रैना को लगता है कि यूएई में आईपीएल में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी विश्व कप के दौरान उनकी मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सभी खिलाड़ियों ने अभी-अभी यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग खेला है और वे माहौल से सभी परिचति हैं। उन्होंन कहा कि यूएई में स्थितियां बहुत कुछ वैसी ही हैं जैसी हम भारत और पाकिस्तान में खेलते हैं। यह एशियाई टीमों के लिए आने और अपना स्वाभाविक खेल खेलने का एक अच्छा अवसर है।। रैना का मानना है कि टूर्नामेंट में भारत की सफलता की कुंजी शीर्ष तीन बल्लेबाजों का प्रदर्शन है।