जयपुर। 1980 के बाद हॉकी में एक बार फिर से गोल्ड जीतने के सपने संजो रहे भारत की उम्मीदें उस समय धूमिल हो गई जब बेल्जियम ने भारत को सेमीफाइन मैच में 5—2 से हरा दिया। भारत नें इस मैच के पहले क्वार्टर में शानदार खेल दिखाया था।
इस तरह रहा गेम
पहले क्वार्टर में दोनों तरफ से तीन गोल दागे गये जिसमें दो गोल भारत के और एक गोल बेल्जियम का था। बेल्जियम ने मैच के शुरुआती मिनटों में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला लेकिन भारत ने एक और पेनल्टी कार्नर से बराबरी करके वापसी की। मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने मनदीप सिंह की शानदार रिवर्स हिट के साथ बढ़त बना ली।
हालांकि भारत ने दूसरे क्वार्टर में बढ़त को बरकार रखा। लेकिन भारत पर बेल्जियम ने बैक टू बैक पेनल्टी कार्नर से दबाव बना दिया। और इसका दबाव का भरपूर फायदा बेल्जियम ने उठाया। और अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने अच्छी तरह से लिए गए पेनल्टी कार्नर को स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ लेकिन बेल्जियम ने आखिरी क्वार्टर में जबरदस्त खेल दिखाय और हेंड्रिक्स ने पेनल्टी कार्नर से बढ़त बनाकर स्कोर 3-2 कर लिया। इसके बाद बेल्जियम को एक पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे हेंड्रिक्स ने गोल में तबदील कर दीया और बढ़त 4—2 की कर ली। इस गोल के साथ हेंड्रिक्स ने अपनी हैट्रिक भी पूरी की।
आज के अन्य गेम्स की बात करें तो महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में, भारत की अन्नू रानी का अभियान समाप्त हो गया क्योंकि वह ग्रुप ए क्वालिफिकेशन में 54.04 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ 15 में से 14 वें स्थान पर रही। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 63.24 मीटर रहा है। वहीं कुश्ती में, भारत ने चिबा के मकुहारी मेस्से हॉल में अपने अभियान की शुरुआत की, जिसमें सोनम मलिक महिलाओं के 62 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के 16वें राउंड में मंगोलिया की बोलोरतुया खुरेलखुउ से हार गईं।