Virat Kohli ने ​बना दिया विश्व रिकॉर्ड, जयवर्धने को पीछे छोडकर बने नंबर 1

जयपुर। बुधवार को आईसीसी टी 20 विश्व कप के मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 5 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में विराट कोहली को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। मैच जीतने के साथ विराट ने इस मैच में नया माइल स्टोन पा लिया। जैसे ही विराट कोहली 16 के व्यक्तिगत स्कोर पर पहुंचे उन्होने टी 20 विश्वकप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने 31 पारियों में 1016 रन बनाए थे। कोहली टूर्नामेंट के इतिहास में अपनी 25वीं पारी खेल रहे थे।
विराट ने ICC T20 विश्व कप 2014 और 2016 में शानदार रन बनाये थे। वह 2014 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। विराट ने 2014 विश्वकप में 319 रन बनाये थे। वहीं 2016 में, कोहली रन चार्ट (273) में दूसरे स्थान पर रहे, क्योंकि भारत सेमीफाइनल चरण में बाहर हो गया था।

वहीं इस विश्वकप की बात करें तो विराट ने उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 82* की मैच जिताऊ पारी खेली थी और इसके बाद नीदरलैंड के खिलाफ 62 रनों की पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, हालांकि, कोहली अपने नाबाद रन को जारी नहीं रख सके क्योंकि वह 12 रन पर आउट हो गए थे। बांग्लादेश के खिलाफ, कप्तान रोहित शर्मा को सिर्फ 2 रन पर आउट होते देख कोहली को पिच पर जल्दी पहुंचना पड़ा। कोहली को आगे बढ़ने में थोड़ा समय लगा। उन्होंने 7वें ओवर में महेला जयवर्धने के टी20 विश्व कप में 1016 रन के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया।