5वां टेस्ट रद्द करने में आईपीएल की भूमिका को लेकर क्या बोले सौरव गांगुली, जानें यहां

जयपुर। भारत और इंग्लैण्ड की बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी और 5वां मैच टॉस करने से मात्र एक घंटे पहले ही रद्द कर दिया गया था। फिजियो योगेश परमार को कोराना पॉजीटिव पाये जाने के बाद भारतीय खिलाडियो ने मैच खेलने से मना कर दिया। मैच रद्द होने के बाद भारतीय खिलाडियों पर आरोप लगाये जा रहें है कि आईपीएल खेलने के कारण खिलाडियों ने मैच खेल खेलने से मना कर दिया। इस बात को लेकर जब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से सवाल किया तो उन्हेंने ये जबाव दिया-

बीसीसीआई अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि आईपीएल का इस फैसले से कोई लेना-देना नहीं है। द टेलीग्राफ से बात करते हुए, बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को कोविड का डर था इसलिए उन्होंने खेलने से मना कर दिया । गांगुली ने कहा कि इसका आईपीएल से कोई भी लेना देना नहीं है। गांगुल ने बताया कि फिजियो योगेश परमार के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद खिलाडियों ने खेलने से इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि बीसीसीआई कभी भी एक गैर-जिम्मेदार बोर्ड नहीं होगा। हम अन्य बोर्डों को भी महत्व देते हैं। "खिलाड़ियों ने खेलने से इनकार कर दिया लेकिन आप उन्हें दोष नहीं दे सकते। फिजियो योगेश परमार खिलाड़ियों के इतने करीबी संपर्क थे। नितिन पटेल टीम से अलग होने के बाद वे केवल एक ही फिजियो थे। वे खिलाडियों से घुलेमिले हुए थे और वे उन्हें मालिश देते थे। फिजिया उनके रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा था। उनके कोराना पॉजिटिव पाये जाने के बाद खिलाडी डर गये थे। वे जानते हैं कि बायोबबल में रहना आसान नहीं है। बेशक, आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा।"