जयपुर। विश्वकप टी 20 का पहला मैच भारत पाकिस्तान से बुरी तरीके हार चुका है। इस हार के बाद जब विराट कोहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में आये तो पाकिस्तान के एक पत्रकार के सवाल से विराट कोहली हैरान हो गये। पाकिस्तान के पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या
रोहित शर्मा की जगह अगले मैच में ईशान किशन को ले सकते हैं। किशन ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत के अभ्यास मैच के दौरान 46 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली थी। लेकिन दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को होने वाले सुपर 12 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हुए। सवाल से हैरान कोहली ने पत्रकार से पूछा, "यह बहुत ही बहादुरी भरा सवाल है। आपको क्या लगता है सर?" सवाल का जवाब देने के लिए और अधिक दबाव में आने के बाद टीम इंडिया के कप्तान ने कहा, "मैंने जिस टीम को सर्वश्रेष्ठ समझा उसी को खिलाया इसमें आपकी क्या राय है?" विराट ने कहा रोहित को टी 20 से ड्रॉप करने का सवाल अविश्वसनीय है।
उन्होंने पत्रकार से कहा कि "क्या आप रोहित शर्मा को टी20 अंतरराष्ट्रीय से बाहर करेंगे? आप रोहित शर्मा को छोड़ देंगे? क्या आप जानते हैं कि हमने जो आखिरी मैच खेला था उसमें उन्होंने क्या किया था? अन्त में उन्होंने पत्रकार से कहा कि यदि आप विवाद चाहते हैं, तो कृपया मुझे पहले बताएं ताकि मैं तदनुसार जवाब दे सकूं।
बता दें कि 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 17.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 152 रन पर पहुंच गया। कप्तान बाबर आजम ने अपने सलामी जोड़ीदार मोहम्मद रिजवान (55 गेंदों में 79 रन) की मदद से 52 गेंदों में 68 रन की नाबाद पारी खेली, जो भी नाबाद रहे।