पचलंगी हंस नाला बालाजी धाम मेले में हुआ कुश्ती दंगल
संवाददाता कैलाश बबेरवाल
ब्यूरो उदयपुरवाटी
उदयपुरवाटी. क्षेत्र की पचलंगी की ग्राम पंचायत के हंसनाला बालाजी धाम परिसर में दो द्विसीय मेले के दौरान कुश्ती दंगल में राजस्थान सहित हरियाणा, पंजाब के पहलवानों ने भाग लिया। मेला कमेटी संयोजक मदनलाल बावरिया ने बताया कि कुश्ती बल और बुद्धि का खेल होता है। मेला कमेटी द्वारा कुश्ती दंगल में आए अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही अतिथियों द्वारा मेला कमेटी की ओर से विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोच रामेश्वरलाल बाजिया कुश्ती दंगल के मुख्य निर्णायक रहे। कार्यक्रम का संचालन रोहिताश सैनी ने किया। मदनलाल बावरिया ने कहा कि मेला कमेटी द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से कुश्ती दंगल का कार्यक्रम रखा गया। कुश्ती दंगल में ₹50 से लेकर 1100 रुपए तक की प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमे अंतिम 1100 रुपए की कुश्ती दंगल का मुकाबला खेतड़ी के ख्यालीराम को हराकर पाटन के अशोक ने जीत हासिल की। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। लेकिन अशोक कुमार पाटन ने इस जीत का सेहरा हासिल किया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य मुकेश डेहरा जोहड़ी, पचलंगी सरपंच प्रतिनिधि नेतराम पालीवाल, सरपंच प्रतिनिधि डेहरा शीशपाल सैनी, भोमाराम सैनी, ग्यारसी लाल, काटलीपुरा, ललित शर्मा, जगदीश शेखावत, मदन लाल गुर्जर, कालूराम, बद्री प्रसाद, श्रीराम, रामनिवास, कुंभाराम समोता, महेंद्र कुमार, शिवपाल सैनी, संतबक्स सहित मेला कमेटी के सदस्य एवं आसपास के गांवों से ग्रामीण मौजूद रहे।